Tuesday, 21 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बैतूल में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे समेत 5 पर FIR:कांग्रेस नेता ने ही अभद्रता,मारपीट, जातिसूचक गालियों का आरोप लगाया

INT News20 July 2026 at 08:58 pm

बैतूल शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में 18 जुलाई को आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में हुए विवाद ने अब कानूनी रूप ले लिया है। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विजय पारधी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने सोमवार शाम पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, कांग्रेस नेता एवं अधिवक्ता नवनीत मालवीय, मनोज मालवे, सलमान खान तथा अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

एफआईआर के अनुसार फरियादी विजय पारधी ने बताया कि वह जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमला के अध्यक्ष हैं। 18 जुलाई की शाम करीब 5 बजे वे संगठन सृजन कार्यक्रम में शामिल होने जैन दादावाड़ी पहुंचे थे। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान नवनीत मालवीय ने उन्हें देखकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर नवनीत मालवीय, पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, मनोज मालवे, सलमान खान एवं अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए सार्वजनिक रूप से उनका अपमान किया, जान से मारने की धमकी दी और धक्का-मुक्की कर मारपीट की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिस

विजय पारधी का कहना है कि इस घटना से वह मानसिक रूप से बेहद आहत हैं। उनका कहना है कि अब तक समझ नहीं पा रहे हैं कि उनके साथ ऐसा क्यों किया गया। घटना के बाद से वह और उनका परिवार डरा हुआ महसूस कर रहा है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं तथा एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहरिया ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी और उसमें दिखाई देने वाले घटनाक्रम तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।