world
दक्षिण कोरिया: मूसलाधार बारिश से तबाही, संवेदनशील इलाकों में आवाजाही पर प्रतिबंध
INT News18 August 2026 at 11:58 am

सोल, 18 अगस्त। दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में रिकॉर्ड तोड़ बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शनिवार से जारी मूसलाधार बारिश के कारण अब तक कुल 2,574 ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें लोगों को भारी नुकसान पहुंचा है। इनमें घरों और सड़कों में पानी भरने, पेड़ गिरने और अन्य घटनाएं शामिल हैं।