national · उत्तर प्रदेश
लखनऊ: पत्नी को पिस्टल दिखाते समय युवक ने खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
INT News16 September 2026 at 12:02 pm

लखनऊ, 16 सितंबर। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नशे में अवैध पिस्टल से खेल रहे 29 वर्षीय युवक की खुद को गोली मारने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अवैध हथियार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।