Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

23 सितंबर से हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक स्पेशल होगी नियमित:MP के यात्रियों को पश्चिमी से पूर्वोत्तर भारत तक मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी

INT News6 September 2026 at 02:42 pm

यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हापा से नाहरलागुन के बीच चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्रेन संख्या 09525/09526 हापा-नाहरलागुन-हापा साप्ताहिक स्पेशल को नियमित करने का निर्णय लिया है। इसके बाद ट्रेन के नंबर भी बदल जाएंगे। अब यह 19525/19526 हापा-नाहरलागुन-हापा साप्ताहिक एक्सप्रेस के नाम से चलेगी। ट्रेन नंबर 19525 हापा-नाहरलागुन साप्ताहिक एक्सप्रेस की नियमित सेवा 23 सितंबर से प्रत्येक बुधवार हापा से शुरू होगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 19526 नाहरलागुन-हापा साप्ताहिक एक्सप्रेस 26 सितंबर से प्रत्येक शनिवार नाहरलागुन से रवाना होगी। भोपाल मंडल के चार स्टेशनों पर ठहराव इस ट्रेन का भोपाल मंडल के ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना और शिवपुरी स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। हापा से नाहरलागुन जाने वाली ट्रेन बुधवार को 00:40 बजे हापा से रवाना होगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए इन स्टेशनों पर पहुंचेगी। वापसी दिशा में नाहरलागुन से हापा जाने वाली ट्रेन भी इन चारों स्टेशनों पर रुकेगी। नियमित सेवा शुरू होने से इन क्षेत्रों के यात्रियों को गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वोत्तर भारत तक रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी। गुजरात से पूर्वोत्तर तक लंबा रेल सफर ट्रेन दोनों दिशाओं में राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नाडियाड, आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, ब्यावरा-राजगढ़, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, नौगछिया, कटिहार, बरसोई, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, कोकराझार, न्यू बोंगाईगांव, बारपेटा रोड, रंगिया, उदलगुरी, न्यू मिसामारी, रंगापाड़ा नॉर्थ और हारमती स्टेशनों पर ठहरेगी।