Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खंडवा में 125 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त:3 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में इस्तेमाल 2 बाइक भी पकड़ीं

INT News6 September 2026 at 03:58 pm

खंडवा जिले में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की। नर्मदानगर थाना और पुनासा चौकी की टीम ने दो मामलों में कुल 125 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। इसकी कीमत करीब 12 हजार 500 रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल दो बाइक भी जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 60 हजार रुपए है। दोनों मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। बाइक से 65 लीटर शराब ले जा रहे थे पहले मामले में पुलिस ने देगांवा निवासी हरिसिंह पिता सोमा भीलाला और मिथुन पिता जयमल भीलाला को पकड़ा। दोनों बाइक से शराब ले जा रहे थे। तलाशी में उनके पास से 65 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब मिली। इसकी कीमत करीब 6 हजार 500 रुपए है। पुलिस ने शराब के साथ करीब 30 हजार रुपए कीमत की बाइक भी जब्त की। टाट के बोरे में भरकर ले जा रहा था 60 लीटर शराब दूसरे मामले में पुलिस ने डुडगांव निवासी शिवपाल पिता रामलाल यादव को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, वह मोटरसाइकिल पर टाट के बोरे में शराब भरकर ले जा रहा था। तलाशी में बोरे से 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब मिली। इसकी कीमत 6 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने शराब ले जाने में इस्तेमाल आई स्मार्ट स्प्लेंडर बाइक भी जब्त की, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए।