Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

इंडियन ऑयल डिपो के बाहर कर्मियों से मारपीट:कोरबा में डीजल चोरी रोकने पर टैंकर कर्मियों से विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार

INT News4 July 2026 at 08:45 pm

कोरबा में इंडियन ऑयल डिपो के बाहर पेट्रोल-डीजल टैंकर में तैनात कर्मियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। टैंकर से तेल चोरी (कटिंग) रोकने की व्यवस्था के विरोध में कुछ लोगों ने कर्मियों पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय से जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर टैंकर से तेल उतारते समय 'कटिंग' यानी तेल चोरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। पंप संचालकों को टैंकर से मिलने वाले पेट्रोल-डीजल की मात्रा में कमी महसूस हो रही थी। तेल चोरी रोकने के लिए बनाई गई थी नई व्यवस्था इसी समस्या को देखते हुए पंप संचालकों ने इंडियन ऑयल डिपो से पेट्रोल पंप तक टैंकर के साथ अपने भरोसेमंद कर्मियों को भेजने का फैसला किया, ताकि रास्ते में तेल की हेराफेरी रोकी जा सके। डिपो गेट के बाहर रोका टैंकर घटना वाले दिन भी टैंकर के साथ पंप के कर्मी मौजूद थे। जैसे ही टैंकर कोरबा स्थित इंडियन ऑयल डिपो के गेट से बाहर निकला, पहले से घात लगाए कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि कटिंग रोकने की व्यवस्था से नाराज आरोपियों ने कर्मियों से विवाद शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस घटना के दौरान कर्मियों ने डिपो प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह तेल चोरी (कटिंग) रोकने की व्यवस्था सामने आई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।