समाचार · गुजरात
Ahmedabad: शहर में कैफे की आड़ में नशे की बिक्री का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Ahmedabad. शहर में कैफे की आड़ में युवाओं को नशीले पदार्थ परोसे जाने का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ऐसे दो अवैध हुक्काबारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा है। उनके पास से 20 हुक्का व फ्लेवर जब्त किए हैं। सोला हाईकोर्ट पुलिस ने छारोडी स्थित एलीजियम कैफे पर छापा मारकर हुक्का बार संचालित करते दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया, वहीं सरखेज थाना पुलिस ने गेलजीपुरा में चल रहे रोजाना कैफे में दबिश देकर निकोटीनयुक्त फ्लेवर और हुक्का सामग्री जब्त की है। दोनों मामलों में 20 हुक्का सहित 70 हजार रुपए से ज्यादा का मुद्दामाल कब्जे में लिया है। किराए पर लेकर कैफे बेचे जा रहे थे नशीले पदार्थसोला हाईकोर्ट थाने के पीआइ के.एन.भुकन के अनुसार गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि छारोडी स्थित प्राची फार्म परिसर में संचालित एलीजियम कैफे में हर्बल फ्लेवर के नाम पर निकोटीनयुक्त तंबाकू वाले हुक्के ग्राहकों को पिलाए जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कैफे पर छापा मारा। मौके पर मौजूद मिले मैनेजर विवेक शर्मा (24) से पूछताछ में पता चला कि कैफे का संचालन हर्दिक कुमार प्रजापति कर रहा है। उसने यह जगह किराए पर ली है। वही इसका प्रबंधन भी संभालता है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से सात हुक्के, सात फिल्टर, फ्लेवर से भरे डिब्बे तथा अन्य सामग्री सहित 5,950 रुपए का सामान जब्त किया है। इस मामले में कोप्ता एक्ट 2003 की धारा 7 एवं 20(2) के तहत अपराध दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। सरखेज के रोजाना कैफे से जब्त किए 13 हुक्के सरखेज थाने के पीआइ एल.एल.चावड़ा के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि एस.पी. रिंग रोड से गेलजीपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित रोजाना कैफे में निकोटीनयुक्त फ्लेवर वाले हुक्के ग्राहकों को परोसे जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कैफे पर दबिश दी। वहां कैफे संचालक प्रफुलभाई भरवाड़ (44) मौजूद मिला। उससे पूछताछ और जांच में अवैध हुक्का बार संचालित होने की बात सामने आई। छापे के दौरान पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के निकोटीनयुक्त फ्लेवर, 13 कांच के हुक्के, 210 फिल्टर पाइप, प्लास्टिक नलियां, कोयला जलाने के उपकरण तथा अन्य सामग्री सहित 66,855 रुपए का सामान जब्त किया है। एक लाख रुपए की एमडी ड्रग्स के साथ एक को पकड़ा अहमदाबाद. शहर की गोमतीपुर पुलिस ने एक लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। उसके पास से 37 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) जब्त की गई है। पकड़े गए आरोपी का नाम अशरफखान पठान (28) है। आरोपी गोमतीपुर का रहने वाला है। इस मामले में नवा वाडज निवासी नेहल पटेल की लिप्तता सामने आई है। उसे फरार घोषित किया है। टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर आरोपी अशरफ के मरियमबीबी की चाली के पास स्थित झुग्गी में दबिश देकर यह ड्रग्स जब्त की है।