national · राजस्थान
राजस्थान : 25 लाख रुपए में खरीदा था लीक पेपर, जल संसाधन विभाग का इंजीनियर गिरफ्तार
INT News3 August 2026 at 11:58 pm

जयपुर, 3 अगस्त। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने जूनियर इंजीनियर (जेईएन) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 (2021 में हुई पुनर्परीक्षा) का लीक प्रश्नपत्र 25 लाख रुपए में खरीदने के आरोप में जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता (एईएन) अतुल मीणा (31) को गिरफ्तार किया है।