national · पंजाब
अमृतसर पुलिस ने आतंकी साजिश का किया खुलासा, हथियारों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
INT News15 July 2026 at 02:33 pm

अमृतसर, 15 जुलाई। अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से संचालित की जा रही कथित आतंकी साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक हैंड ग्रेनेड, चार कारतूस और 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल बरामद की है।