Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

चरखी दादरी से भिवानी की रोडवेज चोरी:लोहारू से गई थी, नाइट स्टे के दौरान हुई चुराई, पुलिस व रोडवेज विभाग जांच में जुटा

INT News4 July 2026 at 02:54 pm

भिवानी के लोहारू सब डिपो की रोडवेज शुक्रवार रात को लोहारू से चरखी दादरी गई थी। वहीं रोडवेज बस का चरखी दादरी में नाइट स्टे था। इसी दौरान चरखी दादरी बस स्टैंड से रोडवेज बस चोरी कर ली गई। यहां से अज्ञात व्यक्ति रोडवेज बस को लेकर चला गया। इसके बाद रोडवेज द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी। भिवानी रोडवेज जीएम दीपक कुंडू ने कहा कि शुक्रवार रात को लोहारू सब डिपो की बस लोहारू से चरखी दादरी गई थी। बस का चरखी दादरी में नाइट स्टे था, जिसके कारण रोडवेज बस रात को चरखी दादरी बस स्टैंड पर खड़ी क दी। लेकिन रात को करीब 9 बजे यह रोडवेज बस चोरी हो गई। इसका पता लगते ही संबंधित चालक-परिचालक ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी।