Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

ई-रिक्शा के नीचे दबकर मासूम की मौत CCTV:फरीदाबाद में घर के बाहर साइकिल चला रहा था, टक्कर के बाद पलटा, पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर

INT News10 August 2026 at 10:40 am

फरीदाबाद के सेक्टर -31 में ई-रिक्शा के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस पूरे हादसे का एक सीसीटीवी वीडियों भी सामने आया है। बच्चे को गंभीर हालात में अस्पताल लेकर जाया गया,जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ई-रिक्शा चला रहे रहे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। घर के बाहर साइकिल चला रहा था बच्चा मृतक बच्चे की पहचान सेक्टर-31 निवासी सक्षम रावत के रूप में हुई है। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सक्षम अपने एक दोस्त के साथ घर के बाहर गली में साइकिल चला रहा था। बताया गया है कि सक्षम साइकिल से एक चक्कर लगाने के बाद दोबारा घर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान जब वह घर के सामने बने टी-प्वाइंट के पास पहुंचा, तभी सामने से दूसरी तरफ से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी साइकिल टकरा गई। बच्चे पिता सॉफ्टवेयर इंजीनियर सक्षम का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के फतेहाबाद का रहने वाला है। उसके पिता अजय रावत नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पिछले कई सालों से वह यहां पर रह रहे है। घटना का के समय बच्चे के पिता घर पर मौजूद थे। रैंप पर चढ़कर पलटा रिक्शा सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि बच्चे को बचाने के लिए ई-रिक्शा चला रहा व्यक्ति उसको रैंप पर चढ़ा देता है। जिस कारण रिक्शा पलट जाता है और बच्चा उसके नीचे दब जाता है। रिक्शा के नीचे दबने से बच्चे के सर में चोट लग जाती है। रिक्शे के गिरने की आवाज सुनते ही लोग घरों के बाहर निकलते है। परिवार के लोग घायल हालात में बच्चे को अस्पताल लेकर जाते है जहां उसकी मौत हो जाती है। रिक्शे में पानी की बोतले रखी हुई थी पुलिस की जांच में सामने आया है कि रिक्शे में पानी की बड़ी बोतलें रखी हुई थी। जिस कार रिक्शे का वजन काफी ज्यादा था। पानी की बोतलों के कारण रैंप पर चढ़ने के बाद रिक्शे का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह पलटकर बच्चे के ऊपर गिर गया।

लोगों ने रिक्शे के नीचे से बच्चे को निकाल चीख-पुकार सुनकर पिता अजय रावत और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। करीब एक-दो मिनट के अंदर लोगों ने पलटे हुए ई-रिक्शा को हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल सेक्टर-19 स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि सिर पर गंभीर चोट और अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टर बच्चे को बचा नहीं सके। जांच के बाद डॉक्टरों ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया जांच अधिकारी एएसआई निजामुद्दीन ने बताया कि रिक्शा चला रहे व्यक्ति को पकड़ लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने पिता अजय रावत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।