Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

Train Accident : आदित्यपुर में ट्रेन की चपेट में आकर यात्री की मौत

INT News10 August 2026 at 11:48 am

जमशेदपुर. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आकर एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. बताया जा रहा है कि यात्री आसनसोल से टाटा-छपरा ट्रेन में सवार हुआ था और आदित्यपुर स्टेशन पर उतरकर दूसरी ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था.

सरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बिच गिरा युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टाटा-छपरा ट्रेन जैसे ही आदित्यपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची, उसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर साउथ की ओर जाने वाली ट्रेन खड़ी थी. दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में यात्री आनन-फानन में टाटा-छपरा ट्रेन से उतरने लगा. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच जा गिरा. ट्रेन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

मृतक के साथ मौजूद उसके साथी ने बताया कि ट्रेन में काफी भीड़ थी. भीड़ के बीच उतरने के दौरान यात्री अपना संतुलन खो बैठा और ट्रेन की चपेट में आ गया. वहीं, मृतक के परिजनों ने रेल पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि हादसे के बाद यदि पुलिस समय रहते एंबुलेंस की व्यवस्था करती और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी. हादसे की सूचना मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.