Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर के होटल में युवती की लाश मिली:2 दिन से ठहरी हुई थी, युवक मिलने आता था, रूम से सूटकेस भी मिला

INT News10 August 2026 at 11:47 am

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास रॉयल होटल में युवती की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक, युवती पिछले दो दिनों से कमरा नंबर-102 में रुकी हुई थी। सुबह करीब 7 बजे जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती कमरे में मृत पड़ी थी। पहली नजर में उसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह कहां की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। रूम से मिला सूटकेस, रोज मिलने आता था लड़का अभी तक की जांच में पता चला है कि लड़की से मिलने के लिए 2 दिन से एक लड़का आ रहा था। वह दिन में 2 से 3 घंटे के लिए रुकता था और फिर चला जाता था। युवती के रूम से लाल रंग का एक सूटकेस भी मिला है लेकिन इसमें कुछ नहीं था। कमरे की हालत बहुत खराब थी। कमरे में गंदगी फैली थी और सामान इधर-उधर बिखरा था। होटल कर्मचारियों का कहना है कि लड़की की नशे के चलते मौक होने की आशंका है।

खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…