national · उत्तराखंड
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का किया शुभारंभ
INT News4 July 2026 at 12:06 pm

देहरादून, 4 जुलाई। ऋषिकेश से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण– जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' (सेवा पखवाड़ा) कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदेश सरकार और आमजन के बीच समन्वय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान के द्वितीय चरण की शुरुआत की गई है।