समाचार · मध्य प्रदेश
9 हेक्टेयर वन भूमि कब्जे से मुक्त:मोहन्द्रा और शाहनगर में वन विभाग ने गड्ढे खुदवाए, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो
दक्षिण पन्ना वन मंडल ने जंगलों को बचाने वन विभाग ने स्थानीय समितियों और गांव वालों की मदद से मोहन्द्रा और शाहनगर इलाकों में करीब 9 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। मोहन्द्रा इलाके के बीट मोतीडोल में वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया। यहां लगभग 5 हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जा था, जिसे हटाने के लिए मोतीडोल गांव की वन समिति के लोगों की मदद ली गई। इस संयुक्त कार्रवाई से करीब 4 हेक्टेयर वन भूमि को पूरी तरह से खाली करा लिया गया है। इस दौरान वन विभाग की टीम और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे। शाहनगर में गांव वालों की मदद से खोदी गई खंती इसी तरह शाहनगर के बीट लमतरा में भी वन विभाग ने कार्रवाई की। यहां अधिकारियों ने गांव वालों से बातचीत करके उनके सहयोग से अतिक्रमण रोकने के लिए गड्ढे खुदवाए। वैध जमीन को छोड़कर 5 हेक्टेयर कब्जा हटाया इस कार्रवाई के दौरान 2 वनाधिकार पट्टाधारकों की 3.95 हेक्टेयर वैध जमीन को बिल्कुल नहीं छुआ गया, लेकिन उससे लगी करीब 5 हेक्टेयर अतिरिक्त वन भूमि को कब्जे से मुक्त करा लिया गया। विभाग का कहना है कि बाकी बची जमीन का सीमांकन (नाप-जोख) होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दक्षिण पन्ना वन मंडल का कहना है कि जंगलों की सुरक्षा और अवैध कब्जों को रोकने के लिए गांव वालों के सहयोग से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।