national · दिल्ली
गौरव भाटिया मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का समन, सीजेपी नेताओं ने पोस्ट हटाने पर जताई सहमति
INT News10 September 2026 at 01:40 pm

नई दिल्ली, 10 सितंबर। भाजपा नेता गौरव भाटिया की ओर से सीजेपी और उसके नेताओं सौरव दास, अभिजीत दिपके तथा आशुतोष रांका के खिलाफ 2 करोड़ के मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने सीजेपी और अभिजीत दिपके को समन जारी किया है।