national · उत्तर प्रदेश
त्योहारों पर रेलवे-रोडवेज का बड़ा प्लान: लखनऊ से 103 स्पेशल ट्रेनें, फर्रुखाबाद में 116 बसें सड़क पर उतरेंगी
INT News5 November 2026 at 07:52 pm

लखनऊ, 5 नवंबर। दीपावली, भाई दूज और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे और उत्तर प्रदेश रोडवेज ने विशेष तैयारियां की हैं। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने यात्रियों की अतिरिक्त मांग को पूरा करने के लिए 103 विशेष ट्रेन के फेरों की योजना बनाई है।