Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बनास नदी का जलस्तर बढ़ा, शहडोल-सीधी मार्ग बंद:देवलौंद के पास पुल पर बह रहा पानी; पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आवागमन रोका

INT News20 August 2026 at 07:44 pm

शहडोल में लगातार हो रही बारिश के कारण गुरुवार सुबह बनास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देवलौंद थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव स्थित पुल के ऊपर पानी बहने के कारण शहडोल-सीधी मार्ग पर आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर दी है। पुल के दोनों ओर फंसी वाहनों की कतारें यह पुल शहडोल और सीधी जिले को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है। इस रास्ते से देवलौंद और ब्यौहारी सहित दोनों जिलों के बीच रोजाना बड़ी संख्या में लोग सफर करते हैं। मार्ग बंद होने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा पुल पर पानी आने की खबर मिलते ही देवलौंद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद तहसीलदार और देवलौंद थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने वाहन चालकों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सुरक्षित स्थानों पर रुकने की हिदायत दी। दोनों जिलों की पुलिस रख रही नजर सुरक्षा की दृष्टि से शहडोल की ओर देवलौंद पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि सीधी जिले की सीमा की ओर संबंधित थाने की पुलिस मोर्चा संभाले हुए है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह के अनुसार लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा है और पुलिस टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। पानी घटने तक पुल पार न करने की अपील प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि तेज बहाव को देखते हुए कोई भी जोखिम न उठाए। पुलिस की अनुमति के बिना पुल पार करने की कोशिश न करें और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी या पुल के आसपास भीड़ न लगाएं।