Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तराखंड

मोहब्बत से मर्डर तक: परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी, अब 17 साल के प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

INT News20 August 2026 at 08:44 pm

काशीपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने पति की हत्या कर दी। उत्तराखंड पुलिस इस मामले को शुरुआत में एक सड़क हादसा मान रही थी मगर जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी छिपा हुआ सच सामने आया। पुलिस ने 24 वर्षीय बिजनेसमैन की संदिग्ध हत्या के मामले को सुलझाने का दावा किया है। युवक और युवती ने करीब पांच साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी।टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, टेंट हाउस बिजनेस चलाने वाले संजीव कुमार काशीपुर में सड़क किनारे खेत में अपनी कार में मृत पाए गए थे। उधम सिंह नगर के एसएसपी अजय गणपति के मुताबिक शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना गया था मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुमार के गले में गोली लगने का निशान मिला जिसके बाद जांचकर्ताओं ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस बढ़ाया जांच का दायरा तो खुले राजजांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले लोकल इंटेलिजेंस से जानकारी जुटाई। पुलिस ने इसके बाद 17 साल के दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उनमें से एक का पिछले आठ महीने से कुमार की पत्नी से अफेयर चल रहा था।मोहब्बत से मर्डर तक…कुमार और उसकी पत्नी ने पांच साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर लव मैरिज की थी। पुलिस के मुताबिक कुमार की पत्नी, और उसके साथ संबंध रखने वाले नाबालिग ने अपने साथी के साथ मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची। 16 अगस्त की शाम को दोनों नाबालिग लड़कों ने कुमार को अपनी कार में घुमाने के लिए कहा था। दरअसल 16 अगस्त को इनमें से एक नाबालिग किशोर का जन्मदिन था। इस दौरान वापसी के दौरान कार में पीछे बैठे नाबालिग ने देसी बंदूक से कुमार को पीछे से गोली मार दी जो कि उसकी गर्दन पर जा लगी। इस दौरान कुमार ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और वह खेत में जा गिरे। कुमार की मौके पर ही मौत हो गई और दोनों लड़के मौके से फरार हो गए।गर्दन पर मिले निशान अहम सबूत साबित हुएगर्दन पर मिले जख्म पुलिस के लिए इस मामले में अहम साबित हुए। नाबालिग लड़कों से पूछताछ के बाद कुमार की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या में शामिल हथियार को भी जब्त कर लिया है।महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा गयापुलिस जांच में दोनों लड़कों के नाबालिग होने की पुष्टि हुई है और उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया जबकि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।