Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मैहर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, कई महीनों से आरोपी कर रहा था शेषण

INT News20 August 2026 at 08:50 pm

मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र की झुकेही चौकी अंतर्गत एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार शाम पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां का बचपन में निधन हो गया था और उसके पिता काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते थे। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर करण सिंह उर्फ कन्ना (49) पुत्र मर्दन सिंह निवासी अमदरा जिला मैहर ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी पर बच्ची को डराने-धमकाने का भी आरोप है। बताया गया है कि आरोपी कई महीनों से नाबालिग का कथित तौर पर शोषण कर रहा था। डर और धमकियों के कारण पीड़िता लंबे समय तक किसी को घटना की जानकारी नहीं दे पाई थी। आखिरकार, बुधवार को पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के परिजन उसे लेकर अमदरा थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए एक टीम गठित की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज झुकेही चौकी प्रभारी अशोक सिंह सेंगर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।