Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

राजगढ़ पुलिस की दोहरी कार्रवाई, गुजरात से दो गिरफ्तार:दो किशोरियां दस्तयाब; वाहन चोर पकड़ा, चोरी की दो बाइक बरामद

INT News14 August 2026 at 09:51 pm

धार जिले की राजगढ़ थाना पुलिस ने महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में गुजरात से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मोरबी और राजकोट में दबिश देकर महेश पिता घनश्याम मकवाना (21), निवासी जींतोड़ी, राजगढ़ और रवि पिता नेहरू मेड़ा (27), निवासी कालीबिल्लोद, बेटमा, इंदौर को पकड़ा। दोनों मामलों से संबंधित दो किशोरियों को भी पुलिस ने दस्तयाब किया है। राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार के अनुसार, आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम गुजरात पहुंची थी। मोरबी से महेश मकवाना और राजकोट से रवि मेड़ा को गिरफ्तार किया गया। दोनों को सरदारपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वाहन चोरी में आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद इसी कार्रवाई के दौरान चौकी तिरला पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में पंकज पिता दिलीप खराड़ी, निवासी अंबा, पीथमपुर, जिला झाबुआ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल मिलने के बाद पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने तिरला क्षेत्र से हीरो स्प्लेंडर और राजगढ़ कस्बे से बजाज प्लैटिना चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलें बरामद कर ली हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अन्य वारदातों और साथियों की तलाश पुलिस अब वाहन चोरी के मामले में आरोपी के अन्य संभावित साथियों और चोरी की दूसरी घटनाओं में उनकी भूमिका की जानकारी जुटा रही है। वहीं महिला एवं बालिका संबंधी मामलों में भी आगे की कार्रवाई जारी है। दोनों कार्रवाइयों में उप निरीक्षक जुली अमलियार, सहायक उप निरीक्षक रईस पठान, सैयद अहमद, प्रधान आरक्षक गोपाल परमार, आसिफ शेख, आरक्षक जयंत जादौन, राकेश सिंगर, राकेश बघेल और दिलीप डुडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।