Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खड़गे के अपमान पर मऊगंज में कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला; पूर्व विधायक बन्ना बोले- यह व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ

INT News14 August 2026 at 09:44 pm

मऊगंज में शुक्रवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में पैदल मार्च निकाला और सत्याग्रह कर विरोध दर्ज कराया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कांग्रेस कार्यालय से चाक मोड़ तक निकाला मार्च प्रदर्शन शाम करीब 5 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चाक मोड़ पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए खड़गे के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार पर कड़ा रोष जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोकतांत्रिक मर्यादा और सामाजिक सम्मान का हनन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना और जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिलाल कोल ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद किसी वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता की गरिमा का ठेस पहुंचाना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है। शाम 7:30 बजे आयोजित पत्रकार वार्ता में नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक समानता, सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति इस विरोध प्रदर्शन और सत्याग्रह में पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना और जिलाध्यक्ष हरिलाल कोल के साथ कांग्रेस नेता विश्वनाथ मिश्रा, मकसूद खान, शेख मुख्तार सिद्दीकी, मृत्युंजय चतुर्वेदी, अनिल तिवारी समेत विभिन्न मोर्चा-संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।