Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

रायसेन में विभाजन विभीषिका दिवस पर मशाल जुलूस:विधायक प्रभुराम चौधरी ने कहा- विभाजन के अत्याचारों को देश नहीं भूलेगा

INT News14 August 2026 at 09:54 pm

रायसेन में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा जिला संगठन ने मशाल एवं मौन यात्रा निकाली। यह यात्रा सागर रोड स्थित भारत माता चौराहा से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महामाया चौक स्थित शहीद स्मारक पहुंची। यहां विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लाखों लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा में सांची विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा नागरिक शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में मशाल लेकर विभाजन की त्रासदी को याद किया। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि वर्ष 1947 का विभाजन देश के इतिहास का एक दर्दनाक अध्याय है। उन्होंने बताया कि विभाजन के दौरान पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार हुए, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों को अपना घर-बार छोड़कर भारत आना पड़ा। जो लोग वहां रह गए, उन्हें भी कई अत्याचारों का सामना करना पड़ा। डॉ. चौधरी ने जोर देकर कहा कि विभाजन की पीड़ा और उस दौर में हुए बलिदानों को देश कभी नहीं भूल सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी और उसकी पीड़ा से अवगत कराना था।