Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

टीकमगढ़ में मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा पानी:सिविल लाइन रोड पर नालियां ओवरफ्लो; अब तक 14.3 इंच वर्षा दर्ज

INT News14 August 2026 at 09:51 pm

टीकमगढ़ जिले में शुक्रवार रात करीब 8 बजे शुरू हुई तेज मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिले में इस सीजन अब तक कुल 14.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि तक दर्ज 45.2 इंच वर्षा की तुलना में लगभग 31 इंच कम है। एक घंटे की बारिश से सिविल लाइन रोड जलमग्न लगभग एक घंटे तक हुई तेज बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों और मुख्य मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सिविल लाइन रोड पर नालियां ओवरफ्लो हो जाने से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। टीकमगढ़ तहसील में सर्वाधिक, लिधौरा में सबसे कम बारिश भू-अभिलेख कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, जिले की विभिन्न तहसीलों में वर्षा की स्थित यह है। तापमान में गिरावट, फसलों के लिए राहत की उम्मीद लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 30.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक क्षेत्र में अच्छी बारिश का अनुमान जताया है, जिससे सूखे के संकट से जूझ रही खरीफ की फसलों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

टीकमगढ़ में मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा पानी:सिविल लाइन रोड पर नालियां ओवरफ्लो; अब तक 14.3 इंच वर्षा दर्ज · Indian News Trust