Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खड़गे के कार्यक्रम स्थल 'शुद्धिकरण' का बालाघाट में विरोध:गांधी प्रतिमा के सामने सत्याग्रह; हनुमान चौक तक निकाला पैदल मार्च, बोले- भाजपा दलित विरोधी

INT News14 August 2026 at 09:48 pm

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम स्थल के कथित 'शुद्धिकरण' के विरोध में शुक्रवार को बालाघाट में जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय से हनुमान चौक तक पैदल मार्च निकाला और महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर सत्याग्रह किया। हनुमान चौक पर सत्याग्रह कर जताया विरोध सत्याग्रह के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम पंजवानी ने घटना की तीखी निंदा की। उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के 75 वर्षों बाद भी किसी व्यक्ति की जाति के आधार पर उसके जाने के बाद स्थान का 'शुद्धिकरण' करना देश के लिए शर्मनाक और चिंताजनक है। उन्होंने इसे संविधान की मूल भावना, सामाजिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला करार दिया। संविधान से चलेगा देश, मनुवादी सोच से नहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भीम फुलसुंगे ने कहा कि भारत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा, किसी मनुवादी सोच या जातिगत भेदभाव से नहीं। उन्होंने महात्मा गांधी के छुआछूत विरोधी आंदोलनों का स्मरण कराते हुए कहा कि कांग्रेस हर नागरिक के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।