Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

विदिशा में गोदाम से किराने का सामान चोरी:पुलिस ने तीन आरोपियों को 65 हजार के माल सहित पकड़ा

INT News14 August 2026 at 09:44 pm

विदिशा में एक सूने गोदाम से किराने का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी किया गया करीब 65 हजार रुपये का पूरा सामान बरामद कर लिया है। यह घटना तलैया मोहल्ले में हुई थी। स्वर्णकार कॉलोनी निवासी सचिन अरोड़ा ने 13 अगस्त को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके गोदाम से किराने का सामान चोरी हो गया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आमिर शेख (26), रवि पाल (26) और नीरज वाल्मीकि (23) की पहचान की। तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्होंने चोरी की वारदात कबूल कर ली। चोरों ने गोदाम से दो पीपा घी, दो बोरी मगज, एक बोरी शोप (सौंफ) और एक बोरी राई चुराई थी। बरामद किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 65 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन, एएसपी मोनिका तिवारी और सीएसपी अतुल सिंह के मार्गदर्शन में तथा कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज के नेतृत्व में की गई।