Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पश्चिम बंगाल

फिर लपेटे में अभिषेक बनर्जी! बंगाल के मंत्री ने डायमंड हार्बर एफसी में भ्रष्टाचार और मनी लाउंडरिंग के लगाये आरोप

INT News20 August 2026 at 07:52 pm

Diamond Harbour FC Row: पश्चिम बंगाल के खेल मंत्री इंद्रनील खां ने ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (AITC) के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी से जुड़े डायमंड हार्बर फुटबॉल क्लब (DHFC) पर भ्रष्टाचार, मैच फिक्सिंग और मनी लाउंडरिंग के गंभीर आरोप लगाये हैं. खेल मंत्री ने कहा है कि बंगाल के फुटबॉल में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधियों और राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

भाई-भतीजावाद से मैच फिक्सिंग और सुधारों पर मंत्री ने की बात

ब्लैक मनी और वित्तीय अनियमितताएं : डायमंड हार्बर फुटबॉल क्लब के संचालन में बड़े पैमाने पर काले धन (Black Money) का इस्तेमाल हुआ. भ्रष्टाचार भी हुआ है.

मैच और रेफरी फिक्सिंग : क्लब में मैच फिक्सिंग और रेफरियों को प्रभावित करने जैसे अनैतिक काम के गंभीर आरोप सामने आये हैं. इनकी गहन जांच की जा रही है.

नेपोटिज्म और अवैध कब्जा : क्लब में भाई-भतीजावाद, दबंगई और खेल के मैदानों पर अवैध कब्जे जैसी गतिविधियां भी देखने को मिली, जिसने राज्य के फुटबॉल की छवि को नुकसान पहुंचाया.

मैदान को राजनीति से मुक्त करने का संकल्प : बंगाल के खेल मंत्री इंद्रनील खां ने कहा है कि ‘कोलकाता मैदान’ को अब राजनीति और भ्रष्टाचार से मुक्त कराया जा रहा है. पूर्व दिग्गज फुटबॉलर खेल को पुनर्जीवित करने के लिए आगे आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: डॉक्टर ने सुरक्षा उपकरणों की कमी को किया उजागर, तो दर्ज हो गया केस, कलकत्ता हाइकोर्ट ने बंगाल सरकार को लगायी फटकार

AIFF और केंद्रीय स्तर पर जांच के संकेत

यह विवाद अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के अध्यक्ष कल्याण चौबे के उस बयान के बाद और गहरा गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि डायमंड हार्बर एफसी के वित्तीय और अनुपालन (Compliance) उल्लंघनों की जांच की जा रही है. चौबे ने यह भी कहा था कि इस मामले को खेल मंत्री द्वारा प्रमुखता से उठाया गया है. राज्य में खेलों के उत्थान के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता है.