Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

बहादुरगढ़ में हत्या केस में दो और आरोपी गिरफ्तार:एक 3 दिन के रिमांड पर शराब पीने के दौरान हुए विवाद में हुई थी ओमबीर की हत्या

INT News20 August 2026 at 07:52 pm

झज्जर के गांव भापड़ौदा में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में ओमबीर की हत्या के मामले में आसौदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतीश और विकास निवासी भापड़ौदा के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक आरोपी को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना प्रबंधक आसौदा उपनिरीक्षक जय भगवान ने बताया कि ओमबीर की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले मुख्य आरोपी विक्रम निवासी भापड़ौदा को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों सतीश और विकास को भी गिरफ्तार कर लिया। रिमांड में वारदात से जुड़े तथ्यों पर होगी पूछताछ पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। इनमें से एक आरोपी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस वारदात में इस्तेमाल सामान और घटना से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी जुटाएगी। अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच रही पुलिस थाना प्रबंधक ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस वारदात से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाकर नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।