Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शुक्रवार को बड़वानी आएंगे CM, तलुन-बोरलाय, बड़वानी में कार्यक्रम:जन विश्वास अभियान की समीक्षा करेंगे; SP और जिलाध्यक्ष ने देखी व्यवस्थाएं

INT News12 August 2026 at 03:58 pm

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों की सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बुधवार दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव और एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्राम तलुन स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'जन विश्वास अभियान' की समीक्षा भी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने हेलीपैड, वीआईपी मार्ग, प्रवेश-निकास द्वार, पार्किंग स्थल और सुरक्षा घेरे का जायजा लिया। इस मौके पर मौजूद प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं। 7 अगस्त से जारी है जन विश्वास अभियान प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक पारदर्शिता और जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 7 अगस्त से 'जन विश्वास अभियान' की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत जनप्रतिनिधि और अधिकारी हर शुक्रवार को गांवों और शहरी वार्डों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं।