national
मोहनलाल के पास 10 हाथी दांत होने के खुलासे पर हरकत में वन विभाग, मांगी पूरी जानकारी
INT News15 July 2026 at 02:28 pm

कोच्चि, 15 जुलाई। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल द्वारा अपने पास पांच जोड़ी हाथी के दांत (कुल 10 दांत) होने का खुलासा किए जाने के बाद केरल वन विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग ने अभिनेता से हाल ही में घोषित की गई तीन अतिरिक्त जोड़ी हाथी के दांतों से संबंधित सभी दस्तावेज और विस्तृत जानकारी जल्द उपलब्ध कराने को कहा है।