Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर में जर्जर भवन पर चली निगम की जेसीबी:करीब 100 साल से ज्यादा पुराना हो चुका था भवन, निगम ने किया जमींदोज

INT News11 August 2026 at 03:30 pm

इंदौर में नगर निगम द्वारा जर्जर मकानों पर लगातार कार्रवाइयां की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी नगर निगम ने एक जर्जर मकान पर कार्रवाई करते हुए उसे जमींदोज किया। यहां पर एक नया प्रोजेक्ट आ रहा है, जो सांसद निधि से बनना है। ये भवन काफी जर्जर हालत में था और करीब 100 साल पुराना था। हालांकि यहां पर एक चौकीदार की फैमिली रहती थी, मगर नोटिस देकर इसे खाली करा लिया गया था। जिसके बाद आज निगम ने ये कार्रवाई की। दलबल के साथ पहुंचा अमला नगर निगम का अमला झोन क्रमांक 2 वार्ड क्रमांक 67 में स्थित जयरामपुर कॉलोनी में दलबल के साथ पहुंचा। निगम की जेसीबी से जर्जर भवन को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की गई। भवन अधिकारी पल्लवी पाल ने बताया कि जयरामपुर कॉलोनी में निगम ने निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के आदेश पर ये कार्रवाई की है। यहां पर रजिस्टर्ड शासकीय नारी शाला का पुराना जर्जर मकान था। जिसे तोड़ा गया है। यहां पर एक नया प्रोजेक्ट आ रहा है, जो सांसद निधि से तैयार होगा। यहां पर चौकीदारी की फैमिली रहती थी, जिन्हें नोटिस देकर जगह खाली करा ली गई थी। फिर ये कार्रवाई की गई। हालांकि यहां किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि यह सिंधी समाज समिति के अधीन करीब 100 साल पुराना भवन था।