Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

Bihar BEd 5th राउंड का अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना नाम

INT News10 August 2026 at 08:41 pm

Bihar BEd 5th Allotment List 2026: बिहार BEd CET 2026 काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU) ने 10 अगस्त 2026 को पांचवें राउंड का कॉलेज अलॉटमेंट जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों को इस चरण में सीट मिली है, वे अब ऑफिशियल पोर्टल biharcetbed-brabu.in पर जाकर अपना Allotment Letter देख और डाउनलोड कर सकते हैं.

यह लिस्ट उन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें पिछले राउंड में कॉलेज नहीं मिल पाया था या जिन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के तहत कॉलेज प्रेफरेंस में बदलाव किया था.

ऐसे पता करें किस कॉलेज में मिली सीट

सबसे पहले Bihar BEd CET की वेबसाइट biharcetbed-brabu.in खोलें.

इसके बाद पोर्टल पर उपलब्ध Allotment Letter से संबंधित ऑप्शन पर जाएं.

अब अपनी Login ID और Password की मदद से लॉगिन करें.

लॉगिन के बाद स्क्रीन पर आपको पांचवें राउंड में मिली सीट की जानकारी दिखाई देगी.

अगर कॉलेज अलॉट हुआ है तो अपना Allotment Letter डाउनलोड कर लें.

भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

जिन अभ्यर्थियों को अभी भी सीट नहीं मिली है, उनको "You are in waiting list" का मैसेज दिखाई देगा.

आप 5वें राउंड का अलॉटमेंट लिस्ट डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना अलॉटमेंट लेटर चेक कर सकते हैं.

Check here Bihar CET BEd 2026 5th Round Allotment Letter

दो दिन में जमा करनी होगी 3,000 रुपये फीस

पांचवें राउंड में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 10 और 11 अगस्त 2026 को सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करने का समय दिया गया है. सीट कन्फर्म करने के लिए 3,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी. फीस जमा करने के बाद एडमिशन की अगली प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए 10 से 12 अगस्त 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है. इसलिए अभ्यर्थियों को फीस और कॉलेज स्तर की प्रक्रिया दोनों तय समय के अंदर पूरी करनी होगी.

ये भी पढ़ें: NLU Delhi में एडमिशन प्रोसेस शुरू, जानें आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी डेट्स

5 राउंड में यहां तक पहुंची काउंसलिंग

Bihar BEd CET 2026 की परीक्षा 7 जून को हुई थी. इसके बाद 3 जुलाई को पहला, 14 जुलाई को दूसरा और 23 जुलाई को तीसरा अलॉटमेंट जारी किया गया था. चौथे राउंड का कॉलेज अलॉटमेंट 3 अगस्त 2026 को जारी हुआ था. अब काउंसलिंग के पांचवें चरण में 10 अगस्त को नया कॉलेज अलॉटमेंट जारी किया गया है.

जिन कैंडिडेट्स को इस चरण में सीट मिली है, उनके लिए अब फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ एडमिशन पूरा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है

ये भी पढ़ें: हाथ में गीता, गले में मेडल, हरे कृष्ण का जाप करते-करते IITian चिराग बन गए टॉपर