Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

पेट्रोल में पानी...भोपाल में 2 पंप सील:लोग टू-व्हीलर में पेट्रोल लेकर शिकायत करने पहुंचे; कल जांच करने पहुंचेंगी टीम

INT News10 August 2026 at 09:42 pm

भोपाल के 2 पेट्रोल पंपों में पानी मिला है। सोमवार को हंगामा होने के बाद खाद्य विभाग ने दोनों पंपों को सील कर दिया। मंगलवार को ऑयल कंपनियों के साथ फिर से जांच होगी। ताकि, साफ हो सके कि आखिर पेट्रोल में पानी आया कहां से? अशोका गार्डन में 80 फीट रोड स्थित फेम पेट्रोल पंप पर हंगामे के बाद खाद्य विभाग की टीम पहुंची थी। लोग बॉटलों में पेट्रोल भरकर लाए। यह उन्होंने इसी पंप से खरीदा था। बॉटल में पानी और पेट्रोल दोनों अलग-अलग साफ दिख था। हंगामा और शिकायत के बाद फूड कंट्रोलर चंद्रभान सिंह जादौन ने जांच के लिए एक टीम मौके पर पहुंची। यही शिकायत जहांगीराबाद स्थित राजधानी पेट्रोल पंप की भी हुई। यहां से बॉटलों में भरा पेट्रोल ग्राहकों ने खाद्य विभाग की टीम को दिखाया। इसके बाद दोनों ही पंप सील कर दिए गए। ताकि, पेट्रोल की आगे से बिक्री न हो सके। हंगामा होने पर पुलिस पहुंची

पेट्रोल में पानी मिलने का मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में ग्राहक पंप पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संभाला। जांच के बाद ग्राहक वापस लौटे। ग्राहकों ने पानी मिले पेट्रोल से गाड़ी खराब होने का आंदेशा भी जताया। जांच में बारिश के पानी के मिलना सामने आया

फूड कंट्रोलर जादौन ने बताया कि ईंधन टैंक में जंग जगने और उसमें से बारिश का पानी अंदर जाने की जानकारी सामने आई है। पंप संचालक का कहना है कि बारिश की वजह से पानी पेट्रोल में चला गया। जिन ग्राहकों ने शिकायत की थी, उनके पंप संचालक ने रुपए भी लौटा दिए। ऐसा ही मामला जहांगीराबाद में भी देखने को मिला है। इसलिए दोनों पंपों को सील किया। मंगलवार को फिर से जांच की जाएगी।