Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

दिल्ली को बड़ी राहत: 2,574 करोड़ की वजीराबाद जल परियोजना को मिली मंजूरी

INT News10 August 2026 at 09:45 pm

नई दिल्ली, 10 अगस्त। दिल्ली की लंबे समय से प्रतीक्षित वजीराबाद जल आपूर्ति सुधार परियोजना ने एक कदम आगे बढ़ाया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि केंद्र सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग (डीईए) की स्क्रीनिंग कमेटी ने 2,574 करोड़ रुपए की एशियाई विकास बैंक (एडीबी) समर्थित परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।