Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

गाय काटने के तीन आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा:गौमांस बेचने के इरादे से काटी गाय, फरार; AIMIM ने की सख्त कार्रवाई की मांग

INT News10 August 2026 at 09:40 pm

बालाघाट जिले की खैरलांजी तहसील के गुड़रूघाट गांव में गाय काटने के मामले में तिरोड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सोमवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले का चौथा आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। श्मशान घाट स्थित मंदिर के पास फेंके थे अवशेष पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजू राहंगडाले (निवासी टेकाड़ी), धनेंद्र मरठे और अभिषेक मेश्राम (दोनों निवासी गुड़रूघाट) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने तड़के 4 बजे रामनाथ मराठे की गाय को गौमांस बेचने की नीयत से काटा था। इसके बाद उसके अवशेषों को श्मशान घाट स्थित शिव मंदिर के पास फेंक दिया था। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी पहले भी गोवंश तस्करी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। फरार चौथे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस घटना का मुख्य और चौथा आरोपी रामनाथ मराठे अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस की एक टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि चौथे आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह मांस किसे बेचा जाना था। AIMIM ने SP कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन सोमवार शाम AIMIM के जिलाध्यक्ष सैयद लियाकत अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सावन के पवित्र महीने में इस तरह की घटना को हिंदू समुदाय की भावनाओं से खिलवाड़ बताते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है।