Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

झज्जर में पार्टी के दौरान युवक की ईंट मारकर हत्या:पशुबाड़े में दोस्तों संग पार्टी कर रहा था, नशे में कहासुनी; हमलावर फरार

INT News11 August 2026 at 02:16 pm

हरियाणा के बहादुरगढ़ में डेयरी संचालक की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी गई। हमले में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार सुबह दोनों पशुबाड़े में खून से लथपथ पड़े मिले। घायल युवक को झज्जर स्थित वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों रात को बैठकर शराब पी रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने कहासुनी के बाद उन पर हमला कर दिया। मृतक के पिता ने गांव के ही कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। फिलहाल आसौदा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता ने कहा- किसी से रंजिश नहीं थी मृतक की पहचान भापड़ौदा गांव निवासी ओमबीर (32) के रूप में हुई है। वह दो बेटियों का पिता था। ओमबीर के पिता प्रीत सिंह ने बताया कि ओमबीर डेयरी चलाता था। सोमवार शाम ओमबीर और अमित रवि के पशुबाड़े में बैठकर पार्टी कर रहे थे। उन्होंने दोनों से अपने-अपने घर जाने के लिए कहा। इस पर ओमबीर ने कहा, “पापा, आप चलो, मैं पीछे-पीछे आता हूं।” किसी से रंजिश नहीं, गांव के युवकों पर शक प्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें लगा कि ओमबीर घर आ गया होगा। मंगलवार सुबह ओमबीर का शव पशुबाड़े में ही मिला। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। अगर ओमबीर का किसी से झगड़ा हुआ था, तो इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। SHO बोले- पांच-छह लोग कर रहे थे पार्टी आसौदा थाना SHO जयभगवान ने बताया कि पांच-छह लोग एक साथ बैठकर पार्टी कर रहे थे। सभी गांव के ही रहने वाले हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका कोई पुराना विवाद नहीं था। शराब के नशे में कहासुनी हुई, जिसके बाद युवक के सिर में ईंट मार दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजनों के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।