Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शबरी जलप्रपात में सेल्फी लेते युवक डूबा:सतना में दोस्तों संग पिकनिक पर आया था, तलाश कर रही पुलिस

INT News11 August 2026 at 09:37 pm

सतना के मझगवां थाना क्षेत्र स्थित शबरी जलप्रपात में मंगलवार शाम सेल्फी लेते समय 25 वर्षीय युवक गहरे पानी में चला गया। युवक अपने सात दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण मंगलवार शाम सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा। बुधवार सुबह से दोबारा तलाश शुरू की जाएगी। लापता युवक की पहचान सुनील कोरी पुत्र मोतीलाल कोरी, निवासी किटहा, थाना जैतवारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुनील अपने सात दोस्तों के साथ शबरी जलप्रपात घूमने पहुंचा था। सेल्फी लेने के दौरान वह कुंड में उतर गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। अंधेरा होने से तलाशी रोकनी पड़ी सुनील के साथ मौजूद दोस्तों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, अंधेरा होने के कारण मंगलवार शाम तलाशी अभियान को आगे बढ़ाना संभव नहीं हो सका। अब बुधवार सुबह पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोबारा सर्च अभियान शुरू किया जाएगा।