Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

देवास में मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 10 घायल:जन्मदिन कार्यक्रम में जा रहे थे, बच्चे-महिलाएं भी घायलों में शामिल, चालक फरार

INT News11 August 2026 at 09:47 pm

देवास के पटलावदा क्षेत्र में मंगलवार रात एक मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर दो बार पलट गया। इस हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी लोग आवास नगर से आगरोद स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मैजिक में कुल 14 यात्री सवार थे। पटलावदा के पास वाहन अचानक बेकाबू हो गया। सड़क पर दो बार पलट गया। घायलों में पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मैजिक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने चालक के शराब के नशे में होने की आशंका जताई है। घायलों के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा चालक के भागने के बाद, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को देवास के जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बसंतीलाल मेहता ने बताया कि उनके मोहल्ले के लोग जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, जिसमें उनका परिवार भी शामिल था।