Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दतिया में बुधवार को 5 घंटे बिजली कटौती:गाड़ीखाना, छोटा बाजार, छल्लापुरा, रबदापुरा समेत 15 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित

INT News11 August 2026 at 09:33 pm

दतिया बिजली लाइनों और सबस्टेशनों पर काम के चलते बुधवार को दतिया शहर समेत आसपास के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। सुबह 6 से 11 बजे तक अलग-अलग फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। कुछ ग्रामीण फीडरों पर सुबह 9 से 11 बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। शहर के इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद शहर में भांडेरी फाटक, गाड़ीखाना, छोटा बाजार, छल्लापुरा, रबदापुरा, सिंधी मंदिर, साहनी मोहल्ला, भांडेर रोड, देहात थाना, करन सागर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और बस स्टैंड क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसके अलावा गल्ला मंडी, हवाई पट्टी, होलीपुरा, एयरपोर्ट और स्टेडियम फीडर से जुड़े इलाकों में भी बिजली बंद रहेगी। इन फीडरों पर भी कटौती राजघाट, डगरई और नयाखेड़ा फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी। वहीं रिछारी पंप, घुगसी पंप, भांसड़ा पंप, सहिड़ा पंप और लमकना आबादी फीडर पर सुबह 9 से 11 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, काम की स्थिति के आधार पर बिजली कटौती का समय घट-बढ़ सकता है।