समाचार · मध्य प्रदेश
बालाघाट में 50 स्थानों पर बिजली कटौती:सुबह 8 से 10:30 बजे तक नया ट्रांसफार्मर और केबल बदली जाएगी
बालाघाट शहर में कल यानी 12 अगस्त को 50 से अधिक जगहों पर ढाई घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। यह कटौती नए ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली की लाइनों पर तार की जगह केबल बिछाने के काम की वजह से की जा रही है। बिजली सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक बंद रहेगी। बिजली दफ्तर के मुताबिक यह काम रेलवे स्टेशन फीडर (कोड 15668) के तहत किया जा रहा है। इसलिए इस फीडर से जुड़े इलाकों में सप्लाई ठप रहेगी। प्रभावित होने वाले मुख्य इलाके बिजली कटौती से आईजी ऑफिस, एमएलबी स्कूल, सीएम राइज स्कूल, पवार हॉस्टल, मिताली अस्पताल, आयुष्मान अस्पताल, सोगा पथ, मार्डिकल गली, मोतीनगर, ऋषि कॉम्प्लेक्स, हनुमान चौक, लक्ष्मी पथ, झूलेलाल धर्मशाला, नया राम मंदिर, रेलवे स्टेशन, श्याम मॉल, महाराणा प्रताप चौक, स्नेह नगर, एक्सिस बैंक, केशर प्लाजा, गोंदिया रोड और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।