Wednesday, 12 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

अदाणी को अमेरिकी अदालत से राहत, राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला- ‘कंप्रोमाइज्ड पीएम ने देश का हित बेच दिया

INT News12 August 2026 at 12:02 pm

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने एक्स एकाउंट पर एक पोस्ट में लिखा है कि इस मामले में जितना दिखाई दे रहा है, उससे कहीं ज्यादा है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलते हुए लिखा है कि एक समझौता कर चुके प्रधानमंत्री को भारत का हित बेचने के लिए मजबूर किया गया और देश इसकी भारी कीमत चुका रहा है.

अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर मामला खारिज हुआ

अमेरिका में ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ न्यूयॉर्क के जिला न्यायाधीश निकोलस गाराउफिस ने गौतम अदाणी, सागर अदाणी और उनके सहयोगी विनीत जैन के खिलाफ आपराधिक आरोपों को खारिज कर दिया. यह मामला अमेरिकी सरकार के अनुरोध पर समाप्त किया गया. इसके साथ ही अदालत ने अदाणी और अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) के बीच हुए समझौते को भी अंतिम रूप दिया. इसके तहत अदाणी पक्ष अमेरिकी सरकार को 1.8 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगा. इस समझौते में किसी तरह का अपराध स्वीकार नहीं किया गया है.

2024 में लगाए गए थे गंभीर आरोप

अमेरिकी न्याय विभाग ने वर्ष 2024 में अदाणी समूह और उसके सहयोगियों के खिलाफ अभियोग सार्वजनिक किया था. इसमें आरोप लगाया गया था कि समूह ने भारतीय सरकारी संस्थाओं से सौर ऊर्जा से जुड़े अनुबंध हासिल करने के लिए करीब 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने की योजना बनाई गई थी.इसके अलावा, अदाणी पर अमेरिकी और विदेशी निवेशकों को कंपनी की भ्रष्टाचार रोकने से जुड़ी गतिविधियों के बारे में गलत जानकारी देकर गुमराह करने का भी आरोप लगाया गया था अदालत के सोमवार के फैसले से पहले अमेरिकी न्याय विभाग ने मई में अदालत को बताया था कि वह गौतम अदाणी और उनके सहयोगियों के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा.

अदाणी ने फैसले का किया स्वागत

अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए न्यायिक प्रक्रिया के प्रति सम्मान जताया. उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण दौर में भी उनका विश्वास सत्य, निष्पक्षता और कानून के शासन में बना रहा. उन्होंने उन लोगों के प्रति भी आभार जताया, जिन्होंने उन पर, व्यवस्था और भारत की न्याय व्यवस्था में विश्वास बनाए रखा.

ये भी पढ़ें : Parliament Live: लोकसभा-राज्यसभा में जोरदार हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित