national · राजस्थान
राजस्थान में एससी-एसटी पर अत्याचार के मामलों में 28 फीसदी की गिरावट
INT News22 July 2026 at 12:58 pm

जयपुर, 22 जुलाई। राजस्थान में अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के खिलाफ अपराधों में कमी आई है। राज्य सरकार ने इसका श्रेय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के सख्ती से पालन और मामलों की जांच की कड़ी निगरानी को दिया है। अधिकारियों के अनुसार, 2023 से 2025 के बीच एससी-एसटी समुदायों के खिलाफ अत्याचार के मामलों में 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।