समाचार · मध्य प्रदेश
सड़क पर बेहोश मिली गर्भवती को CPR देकर बचाया:उज्जैन एसपी ने FRV टीम को दिया ₹10 हजार का इनाम
उज्जैन जिले के महिदपुर थाना क्षेत्र के डाबली खम्मा गांव में एक गर्भवती महिला सड़क पर घायल और बेहोश मिली। FRV-29 टीम ने समय पर CPR देकर उसकी जान बचाने में मदद की। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और महिला को तुरंत FRV वाहन से सिविल अस्पताल महिदपुर पहुंचाया। रास्ते में महिला की हालत गंभीर होने पर आरक्षक मोसिन मंसूरी ने उसे CPR दिया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला का शुगर लेवल काफी कम हो गया था। वह गर्भवती भी थी। समय पर CPR और इलाज मिलने से उसकी जान बचाने में बड़ी मदद मिली। घटिया बम्बोरी गांव की रहने वाली है FRV पायलट मुकेश परमार और नगर सुरक्षा समिति के सदस्य ने भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। महिला की पहचान संतोषी कुंवर पति समरथ सिंह के रूप में हुई है, जो घटिया थाना क्षेत्र के बम्बोरी गांव की रहने वाली है। जानकारी के मुताबिक, वह अपने पति से मिलने आई थी, जो महिदपुर उपजेल में बंद है। एसपी ने दिया 10 हजार का कैश रिवॉर्ड FRV टीम की तेजी और मानवीय कार्य को देखते हुए उज्जैन पुलिस अधीक्षक ने टीम को ₹10 हजार का कैश रिवॉर्ड दिया है। पुलिस के मुताबिक, टीम ने समय पर मौके पर पहुंचकर महिला को प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता दी और सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।