Monday, 21 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नीमच में कल 4 घंटे बंद रहेगी बिजली:संजीवनी फीडर पर होगा मेंटेनेंस; गोमाबाई रोड सहित कई इलाके हाेंगे प्रभावित

INT News21 September 2026 at 09:52 pm

नीमच शहर में मंगलवार, 22 सितंबर को 11 केवी संजीवनी फीडर का पोस्ट मानसून मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके चलते सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक करीब चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। काम की जरूरत के अनुसार बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा हो सकता है। इन इलाकों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद मेंटेनेंस के दौरान गोमाबाई रोड, विकास नगर 14/4, संजीवनी कॉलोनी, स्कीम नंबर 34, स्कीम नंबर 36 ए, उत्कृष्ट स्कूल, बोहरा कॉलोनी, चौपड़ा कॉलोनी, आनंद बिहार कॉलोनी और जवाहर नगर के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। जरूरी काम पहले निपटाने की अपील बिजली कंपनी ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे बिजली बंद रहने के समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले निपटा लें।