world
दक्षिण कोरिया-अमेरिका के शीर्ष कमांडरों ने किया डीएमजेड इलाकों का दौरा, संयुक्त तैयारी पर जोर
INT News9 September 2026 at 05:31 pm

सोल, 9 सितंबर। हाल के हफ्तों में उत्तर कोरिया की सीमा पर अनचाही गतिविधियां बढ़ गई है। बुधवार को दक्षिण कोरिया और यूएस फोर्सेज कोरिया (यूएसएफके) के शीर्ष सैन्य कमांडरों ने पूर्वी सीमावर्ती इकाइयों का दौरा किया और संयुक्त तैयारी व अपनी रणनीतिक क्षमता को मजबूत करने (डिटरेंस) पर जोर दिया।