समाचार · छत्तीसगढ़
सीके-नायडू ट्रॉफी; मध्यप्रदेश के सामने 104 रन पर सिमटी छत्तीसगढ़:रोहित राजावत ने झटके 5 विकेट, खेल खत्म होने तक MP पहली पारी में 87 रन पीछे
बीसीसीआई की मेंस अंडर-23 सीके नायडू ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम मध्यप्रदेश के खिलाफ तीसरे मैच में पहली पारी में 104 रन पर सिमट गई। भिलाई के सेक्टर-10 मैदान में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन बारिश के कारण खेल प्रभावित रहा। छत्तीसगढ़ की ओर से रुद्र प्रताप देहरी ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। वहीं, मध्यप्रदेश के रोहित सिंह राजावत ने 5 विकेट लेकर छत्तीसगढ़ की पारी को समेट दिया। रुद्र प्रताप ने बनाए 29 रन, शोभित का 21 रन का योगदान मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम 43.2 ओवर में 104 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रुद्र प्रताप देहरी ने 29 और शोभित शर्मा ने 21 रन बनाए। इनके अलावा अंबरिश सिंह ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। उन्होंने 14 रन की पारी खेली। रोहित राजावत ने झटके 5 विकेट मध्यप्रदेश की ओर से रोहित सिंह राजावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। सौम्य पांडेय ने 3 और ईशान चौधरी ने 2 विकेट हासिल किए। बिना विकेट खोए मध्यप्रदेश ने बनाए 17 रन छत्तीसगढ़ की पारी के जवाब में मध्यप्रदेश ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 9 ओवर में बिना विकेट खोए 17 रन बना लिए थे। मध्यप्रदेश की टीम अभी छत्तीसगढ़ से 87 रन पीछे है। मुकाबले में चौथे दिन का खेल बाकी है।