entertainment
25 साल पहले हुई थी पहली मुलाकात, 5 जुलाई को बनेंगी आमिर खान की तीसरी वाइफ, जानें कैसे शुरू हुई लवस्टोरी

Aamir Khan Gauri Spratt Love Story: 25 साल पहले आमिर खान और गौरी स्प्रैट की मुलाकात बेंगलुरु में हुई थी. फिर दोनों अपनी लाइफ में बिजी हो गए, लेकिन किस्मत ने फिर उन्हें मिलवा दिया. इस बार स्टार्स ने एक दूसरे से दोस्ती की. फिर बातचीत के दौरान उन्हें प्यार हो गया और अब 5 जुलाई को आमिर और गौरी शादी करने जा रहे हैं.
Aamir Khan Gauri Kept Their Relationship Secret: आमिर खान-गौरी ने अपने रिश्ते को रखा था सीक्रेट
शुरुआत में आमिर और गौरी ने अपने रिश्ते को मीडिया लाइमलाइट से दूर रखा. दुनिया को उनके रिश्ते के बारे में तब पता चला, जब आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी को ऑफिशियल तौर पर मिलवाया. उन्होंने कहा था कि सही मौका है, जब सभी गौरी से मिलें.
Aamir Khan On love story with Gauri: गौरी संग अपनी लवस्टोरी पर क्या बोले थे आमिर खान
गौरी संग अपनी लवस्टोरी पर आमिर खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अब वह पहले से ज्यादा मैच्योर और सुकून भरी जिंदगी जी रहे हैं. गौरी उनकी जिंदगी में शांति और खुशियां लेकर आई हैं. आमिर ने आगे कहा कि रीना दत्ता और किरण राव से भी रिश्ता मजबूत था, लेकिन वक्त के साथ चीजें बदल गई. वहीं गौरी के साथ उन्हें ऐसा महसूस होता है कि अब उनकी जिंदगी पूरी हो गई है.
Aamir Khan Confirms Marriage: आमिर खान ने शादी की कंफर्म
आमिर खान ने 3 जुलाई को मीडिया संग बातचीत में कंफर्म किया था, ”हां, मेरी शादी 5 जुलाई को हो रही है. बहुत छोटी-सी शादी है, घर पर ही करेंगे.” उन्होंने सभी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और नए सफर के लिए दुआएं देने की अपील भी की. यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी. उन्होंने पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से की थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और ईरा खान है. साल 2002 में उनका तलाक हो गया. साल 2005 में आमिर ने किरण राव से शादी की. साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया. दोनों का बेटा आजाद राव है.
यह भी पढ़ें- कितनी अमीर हैं आमिर खान की होने वाली पत्नी, जानें गौरी स्प्रैट की नेटवर्थ
यह भी पढ़ें- पता नहीं डिटेल्स कैसे हुई लीक, गौरी स्प्रैट संग शादी की चर्चाओं पर बोले आमिर खान