Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

बड़वानी में भाजपा की तिरंगा यात्रा निकली:स्कूली बच्चे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे दिखे, अभियान को गांव-गांव पहुंचाने की अपील

INT News11 August 2026 at 04:11 pm

बड़वानी के सिलावद नगर में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी सिलावद मंडल की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल और सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव की अगुवाई में यह यात्रा निकाली गई। दोपहर करीब 1:30 बजे पुराने बस स्टैंड से शुरू हुई यह यात्रा नगर के मुख्य रास्तों से गुजरती हुई गायत्री मंदिर पहुंचकर खत्म हुई। यहां लोगों ने देश की आजादी के लिए जान न्योछावर करने वाले शहीदों को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। नारेबाजी और देशभक्ति के गीतों से गूंजा शहर यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, नेता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लिए शामिल हुए। पूरे रास्ते डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों के बीच 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरे नगर में राष्ट्रभक्ति का माहौल बन गया। पीएम मोदी के आह्वान पर बूथ स्तर तक पहुंचेगा अभियान कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों में राष्ट्रभक्ति का जज्बा कायम रखने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान का आह्वान किया है। पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान को जिले के हर शहर, कस्बे और गांव-गांव के बूथ स्तर तक लेकर जाएंगे। 13 से 17 अगस्त तक घर-घर फहराया जाएगा तिरंगा मंडल अध्यक्ष अजय यादव और संजू राठौड़ ने बताया कि 12 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों और ग्रामीण इलाकों में यह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 13 से 17 अगस्त तक कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पूरे सम्मान के साथ अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने सभी लोगों से इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।