समाचार · मध्य प्रदेश
कसरावद में खटिया पर मृत मिला सेल्समैन:किराए के कमरे में रहता था, मौत की वजह साफ नहीं; परिजनों को सतना सूचना भेजी
खरगोन के कसरावद के छोटा नाका क्षेत्र में शनिवार सुबह कृषि कंपनी के सेल्समैन का शव किराए के कमरे में मिला। सूचना मिलने पर कसरावद टीआई इंद्रेश त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान सतना निवासी करीब 40 वर्षीय दिलीप त्रिपाठी के रूप में हुई है। किराए के कमरे में रहता था दिलीप त्रिपाठी एक कृषि कंपनी में सेल्समैन था और छोटा नाका क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था। शनिवार सुबह कमरे में शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक, शव खटिया पर औंधे मुंह पड़ा मिला। इसके बाद सतना में रहने वाले मृतक के परिजनों को मोबाइल फोन के जरिए घटना की जानकारी दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति साफ हो सकेगी। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।