समाचार · मध्य प्रदेश
आंगन में सो रहे व्यक्ति पर सियार का हमला:रात 2 बजे हमला, गले और पैरों में गंभीर घाव; देवास जिला अस्पताल में भर्ती
INT News19 September 2026 at 01:50 pm
देवास कांटाफोड़ इलाके में शुक्रवार देर रात आंगन में सो रहे 50 वर्षीय व्यक्ति पर सियार ने हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति के गले और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान पन्नालाल के रूप में हुई है। फिलहाल उनका इलाज देवास जिला अस्पताल में चल रहा है। रात करीब 2 बजे हुआ हमला जानकारी के अनुसार, पन्नालाल शुक्रवार रात करीब 2 बजे घर के आंगन में सो रहे थे। इसी दौरान सियार ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में पन्नालाल के गले पर गहरा घाव हो गया। पैरों में भी जख्म आए हैं। घटना के बाद परिजन उन्हें संभालने में जुट गए और रातभर उनकी देखभाल की। जिला अस्पताल में भर्ती सुबह पन्नालाल को प्राथमिक उपचार के बाद देवास जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच और इलाज के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। फिलहाल उनका उपचार जारी है।